Enter your keyword

post

उप्र 1 ट्रीलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का योगदान देकर देश को 5 ट्रीलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करेगा – स्वतंत्र देव सिंह

उप्र 1 ट्रीलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का योगदान देकर देश को 5 ट्रीलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करेगा – स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ 28 जुलाई 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश को जंगलराज से मुक्त करवा कर प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर के एक सुरक्षित और विश्वसनीय निवेश का माहौल बना कर, देश की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उ.प्र. के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देता हूँ। आज उत्तर प्रदेश ने ईज ऑफ डूइंग में देश के शीर्ष पाँच राज्यों में स्थान बनाया है। देश को 5 ट्रीलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 ट्रीलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था प्रदेश में बनाकर अपना योगदान देंगे। 65 हजार करोड़ के 250 प्राजेक्ट्स में निवेश, सुशासन का प्रतिफल है। आज लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 2 के अवसर पर अपने वक्तव्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के गृहमंत्री अमित शाह का प्रदेश अध्यक्ष ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा अमित शाह जी के कुशल मार्ग दर्शन में उप्र भाजपा ने जो चुनाव पूर्व लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया था उसको मंत्र मानकर उसका अक्षरशः पालन उप्र की योगी आदित्यनाथ सरकार कर रही है। आज के निवेश से लगभग 3 लाख रोजगार सृजित होगा। अब तक प्रदेश में 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपयों का निवेश प्राप्त हो चुका है। सभी इन्वेस्टर्स ने उत्तर प्रदेश पर भरोसा किया। उसके लिए वातावरण तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने एक वर्ष के भीतर 28 फीसदीं एक्सपोर्ट बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है। पहली ग्राउन्ड बेकिंग सेरेमनी में 62000 करोड़ के निवेश हुए थे। अधिकांश औद्योगिक इकाइयों में आज उत्पादन शुरू हो चुका है। भाजपा की सरकार आने के बाद से उप्र की तस्वीर बदल रही है। देश के विकास में उप्र अहम योगदान दे रहा है।