Enter your keyword

post

सुहेलदेव का अनुयायी गजनवी और गौरी के अनुयाइयों को कभी वोट नहीं देगा – श्री योगी आदित्‍यनाथ

सुहेलदेव का अनुयायी गजनवी और गौरी के अनुयाइयों को कभी वोट नहीं देगा – श्री योगी आदित्‍यनाथ

रामभक्त और निषाद भक्त एक साथ मिलकर राम राज्य का मार्ग प्रशस्त करेंगे – मुख्यमंत्री योगी’

’आजमगढ़ की अतरौलिया और मेहनगर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर बोला हमला’

’मुख्यमंत्री योगी ने कहा ये लोग तो रामभक्तों पर गोली चलाने वाले हैं’

’कितना अच्छा संयोग हैं कि भगवान राम और निषाद भक्तों का मिलन 2022 चुनाव में हो गया – मुख्यमंत्री योगी’

’समाजवादी पार्टी का विकास कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल और भाजपा का विकास आजमगढ़ में विश्वविद्यालय और एयरपोट- योगी’

’2017 से पहले ईद-मोहर्रम में बिजली आती थी, होली-दीपावली पर गायब हो जाती थी – मुख्यमंत्री योगी’

’अगर आजमगढ़ जिला सहयोग कर देगा तो 330 से ज्यादा सीटों पर जीत का रिकार्ड बनाएंगे – मुख्यमंत्री योगी’

लखनऊ/आजमगढ़ 05 मार्च 2022। भाईयों सुहेलदेव का अनुयायी गजनवी और गौरी के अनुयाइयों को कभी वोट नहीं देगा। देगा तो राम के अनुयायी को वोट देगा। वो राष्ट्रवाद के साथ खड़ा होगा, जातिवाद के साथ कभी खड़ा नहीं हो सकता। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ के अतरौलिया और मेहनगर विधानसभाओं में आयोजित जनसभाओं में कही। उन्होंने इन जनसभाओं में कहा कि सैफई खानदान का विकास ही समाजवादी पार्टी का नारा है। उसके अलावा वो किसी का विकास ही नहीं चाहते। जबकि हमारा संकल्प है सबका साथ सबके विकास । उन्होंने यहां कहा कि समाजवादी पार्टी का विकास कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल और भाजपा का विकास आजमगढ़ में विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट का निर्माण है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने तो विकास कराया हैं। अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। हमने विकास भी कराया है, सुशासन भी लेकर आए हैं और 2017 से पहले जो लोग दंगा करते थे उन दंगाईयों पर नकेल भी कसने का काम भी किया है। ये जो बुलडोजर मालूम है न, ये विकास के लिए भी काम करता है जब माफिया के ऊपर दौड़ता है तो सारी अवैध कमाई बाहर निकलने लगती है। उन्होंने कहा कि विकास और बुलडोजर साथ-साथ चलना चाहिये। इसके लिए चाहिये दमदार सरकार। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुझे एक बात बताओं सपा-बसपा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराती, कांग्रेस कराती क्या। ये लोग तो रामभक्तों पर गोली चलाने वाले हैं। राम भक्तों की सरकार ही राम राज्य का निर्माण भी करेगी। उन्होंने कहा कि कितना अच्छा संयोग हैं कि भगवान राम और निषाद भक्तों का मिलन एक बार फिर 2022 के विधानसभा चुनाव हो गया। एक साथ मिलकर राम राज्य का मार्ग प्रश्स्त किया जा रहा है। उन्होंने जनता से कहा कि ये खानदानी लोग जो बार-बार आकर चुनाव जीतते हैं उनको बाहर निकालने का काम करिये।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हम आभारी है प्रधानमंत्री मोदी जी के जिन्होंने महाराजा सुहेलदेव को सम्मान दिया और उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया। उनके नाम पर एक्सप्रेस-वे प्रारंभ किया। उन्होंने सालार मसूद गाजी को जहां जिंदा दफनाया था उस स्थान पर महाराज सुहेलदेव के भव्य स्मारक को बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। यही नहीं आजमगढ़ के राज्य विश्वद्यालय का नामकरण भी हमने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर किया है। भाईयों सुहेलदेव का अनुयायी गजनवी और गौरी के अनुयाइयों को कभी वोट नहीं देगा। देगा तो राम के अनुयायी को वोट देगा वो राष्ट्रवाद के साथ खड़ा होगा, जातिवाद के साथ कभी खड़ा नहीं हो सकता।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने अपने शासन काल के दौरान आजमगढ़ के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था। इस रूप में खड़ा किया था कि 2017 से पहले आजमगढ़ का नौजवान देश के अंदर होटल में रूम लेने के लिए जाता था आजमगढ़ के नाम पर उसे बाहर कर दिया जाता था। किसी धर्मशाला में जाता था वहां ठहरने की सुविधा नहीं मिलती थी। ये आमजगढ़ के साथ नौजवानों के साथ पहचान का संकट किसने किया। ये उन्होंने खड़ा किया है जिनको आप यहां से बार-बार विधायक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद आजमगढ़ में कोई दंगा हुआ है क्या। 2017 से पहले कोई पर्व और त्योहार नहीं मना सकते थे, गुंडागर्दी होती थी और जिस तरह से अव्यवस्था फैलाकर के जीवन के साथ खिलवाड़ होता था यह किसी के साथ छुपा हुआ नहीं है। याद करिये अभी अहमदाबाद की एक कोर्ट में अहमदाबाद में 2008 में हुए सीरियल ब्लास्ट के मामले में 38 आतंकवादियों को फांसी की सजा दी है। उसमें से दुर्भाग्य से कुछ आतंकवादियों का संबंध आपके आजमगढ़ जनपद से भी है। आजमगढ़ से जो आतंकवादी फांसी की सजा पाया है उसमें से आतंकवादी के अब्बाजान समाजवादी पार्टी के मुखर प्रचारक है। समाजवादी पार्टी की संवेदना गरीबों के प्रति, नौजवानों के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा के प्रति नही हैं उनकी संवेदना तो पेशेवर आंतकवादियों के प्रति है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 से पहले ईद और मोहर्रम में बिजली आती थी और होली और दीपावली पर गायब हो जाती थी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने तो सबका साथ सबका विकास के मंत्र से सबको बिजली पर्याप्त बिजली दी। उन्होंने कहा कि छह चरणों के चुनाव हो गये हैं। जोरदार चौके और छक्के लगे हैं। पौने तीन सौ सीटों से ज्यादा पर भारतीय जनता पार्टी छह चरणों में विजय प्राप्त करने की ओर अग्रसर है। अगर आजमगढ़ जिला सहयोग कर देगा तो 330 तक रिकार्ड जाएगा। अभी यह तय किया गया है कि 10 मार्च के बाद जब भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार बनेगी तो उज्जवला योजना के हर लाभार्थी को होली और दीपावली पर फ्री का गैस सिलेंडर भी उपलब्ध कराएंगे।