श्री ब्रजेश पाठक (जन्म 25 जून 1964) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और 18वीं उत्तर प्रदेश की विधान सभा के सदस्य हैं, वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री हैं। श्री पाठक जी 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव जीतने के बाद लखनऊ कैण्टोमेंट विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा के सदस्य हैं।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
पाठक जी का जन्म 25 जून 1964 को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां में श्री सुरेश पाठक के घर हुआ था। वह पेशे से वकील हैं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक (एलएलबी) की डिग्री प्राप्त की।
श्री ब्रजेश पाठक जी ने लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की उपस्थिति में शामिल हुए। 17वीं उत्तर प्रदेश की विधान सभा (2017) के चुनावों में, वे उत्तर प्रदेश में लखनऊ जिले के लखनऊ मध्य से विधान सभा (एमएलए) के सदस्य चुने गए। इस सीट को जीतने के बाद, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में कानून और न्याय का कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया था।
21 अगस्त 2019 को, श्री योगी आदित्यनाथ जी के पहले कैबिनेट विस्तार के बाद, उनका मंत्रालय विभाग विधायी, न्याय, ग्रामीण इंजीनियरिंग सेवा मंत्री के रूप में बदल गया। 25 मार्च 2022 को वे केशव प्रसाद मौर्य के साथ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बने है।