डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी आज भी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। चार बार विधायक रह चुके वाजपेयी मेरठ में स्कूटर से चलते हैं। उनका जन्म मेरठ में हुआ है। उनकी शादी डॉ. मधु वाजपेयी से हुई थी। उनके एक बेटा और तीन बेटियां हैं। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीएससी की थी। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार के रिषिकुल आयुर्वेद कॉलेज से बीएएमएस की पढ़ाई की।
डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी 1977 में जनता पार्टी के युवा मोर्चा मेरठ के अध्यक्ष बने।
1980-87 के दौरान जिला भाजपा के महासचिव था। 1984-86 प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष थे। शहर विस से तीन बार विधायक चुने गए।
1997 में मायावती की अगुवाई वाली मिलीजुली सरकार में पशुधन विकास मंत्री भी बनाए गए।
दिसंबर 2012 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए।
2014 लोकसभा चुनावों में मोदी लहर और बाजपेयी की मेहनत से भाजपा ने सूबे की 80 में से 73 सीटों पर जीत दर्ज की।
वो अप्रैल 2016 तक यूपी के अध्यक्ष रहे हैं।