आदित्यनाथ योगी
मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
श्री गोरखनाथ मन्दिर, गोरखनाथ, गोरखपुर (उ.प्र.)

गुरु का नाम -    ब्रह्मलीन महन्त अवेद्यनाथ जी महाराज

जन्म तिथि -    5 जून,1972

जन्म स्थान -    उत्तराखण्ड

वैवाहिक स्थिति -    विरक्त ब्रह्मचारी

शिक्षा -    स्नातक (विज्ञान)

स्थाई पता -    श्री गोरखनाथ मन्दिर, गोरखनाथ, गोरखपुर (उ.प्र.)-273015
फोन - (0551) 2255454, 2255453
फैक्स - (0551) 2255455
वर्तमान पता -    मुख्यमंत्री आवास, 05, कालिदास मार्ग, लखनऊ
फोन - (0522) 2236838, 2235599
फैक्स - (0522) 2239573
वेबसाइट -    www.yogiadityanath.in
ईमेल -    yogiadityanath72@gmail.com

अभिरुचि -    शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सेवा के विभिन्न प्रकल्पों के साथ ही धार्मिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों में अभिरुचि।

प्रकाशितपुस्तकें -    हठयोग : स्वरूप एवं साधना

राजयोग : स्वरूप एवं साधना

प्रधान सम्पादक - ‘योगवाणी’

सम्बन्धित संस्थाएँ -    चार दर्जन से अधिक शिक्षा, स्वास्थ्य एवं धर्मार्थ संस्थाओं के संचालक/संरक्षक।

संसदीय अनुभव एवं जिम्मेदारी-
12वीं लोकसभा में पहली बार गोरखपुर से सांसद (1998) 1998-1999
सदस्य - खाद्य नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण संबंधी स्थायी समिति
सदस्य - चीनी और खाद्य तेलों के वितरण संबंधी उप-समिति
सदस्य - गृह मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति

13वीं लोकसभा में दूसरी बार गोरखपुर से सांसद (1999), 1999-2004
सदस्य - खाद्य नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण संबंधी स्थायी समिति
सदस्य - गृह मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति

14वीं लोकसभा में तीसरी बार गोरखपुर से सांसद (2004), 2004-2009
सदस्य - सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति
सदस्य - गृह मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति
सदस्य - विदेश मामलों संबंधी स्थायी समिति

15वीं लोकसभा में चौथी बार गोरखपुर से सांसद (2009), 2009-2014
सदस्य - गृह मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति
सदस्य - परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी स्थायी समिति

16वीं लोकसभा में पांचवीं बार गोरखपुर से सांसद (2014) 2014-2017 तक
सभापति - संसद सदस्य वेतन, भत्ते और पेंशन संबंधी संयुक्त संसदीय समिति
सदस्य - गृह मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति
सदस्य - सड़क परिवहन, पर्यटन एवम् संस्कृति संबंधी स्थायी समिति
सदस्य - सार्वजनिक उपक्रम सम्बन्धी संसदीय समिति

सदस्य, विधान परिषद्, उत्तर प्रदेश -
दिनांक 18 सितम्बर, 2017 से मार्च, 2022

सदस्य, विधान सभा, उत्तर प्रदेश -
दिनांक 10 मार्च, 2022 से

माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
1- उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री दिनांक 19 मार्च,2017 से 25मार्च, 2022
2- उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री दिनांक 25 मार्च,2022 से

विदेश यात्राएं -
अमेरिका, मलेशिया, थाईलैण्ड, सिंगापुर, कम्बोडिया, नेपाल, म्यांमार, मॉरीशस, रूस।