श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भाजपा-उत्तर प्रदेश श्री भूपेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। 10 जून 2016 को वे उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चुने गए। 2022 में आपको पुनः एमएलसी नामित किया गया।
पिता - श्री करन सिंह
माता - श्रीमती शंकुतला देवी
जन्म - 1968 (उम्र 54 वर्ष)
गांव - महेंद्री सिकंदरपुर, मुरादाबाद
विवाह - 1987 में परिणय सूत्र बंधन में बंधे
परिवार - आप सहित तीन भाई
शैक्षिक-सामाजिक:-
श्री भूपेंद्र सिंह का जन्म साल 1966 में एक किसान परिवार में हुआ था। श्री भूपेंद्र सिंह की शुरुआती शिक्षा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में हुई। मुरादाबाद के आरएन इंटर कालेज से इन्होंने वर्ष 1982 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। 1989 में आप कृषक उपकार इंटर कॉलेज के प्रबंधक बने। फिर वह विश्व हिंदू परिषद से जुड़ गए।
राजनीतिक यात्रा:-
· 1991 में भाजपा के सदस्य।
· 1993 में भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य।
· 1996 में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष।
· 1998 में भाजपा जिलाध्यक्ष।
· 1999 संभल लोकसभा चुनाव लड़े।
· 2006 में क्षेत्रीय मंत्री बने।
· 2012 में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष (2017 तक)।
· 2016 में पहली बार एमएलसी नामित हुए।
· 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद पंचायती राज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)।
· 2019 में कैबिनेट मंत्री पंचायती राज।
· 13 जून 2022 में आप पुनः एमएलसी बने।
रिकार्ड बनाया:- श्री भूपेंद्र सिंह जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन में रिकॉर्ड शौचालय बनाया। पंचायती राज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के कार्यकाल के दौरान श्री भूपेंद्र सिंह ने प्रदेश में केवल साल में ग्रामीण क्षेत्र में 1.75 करोड़ शौचालय बनवाए हैं। इसके अलावा सभी 75 जिलों का खुले में शौच मुक्त घोषित कराया।