अजय राय ने भारतीय सेना का अपमान किया है, जिससे कांग्रेस की दूषित मानसिकता देश के सामने उजागर हुई है - श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी


द्वारा श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी -
05-05-2025
Press Release

लखनऊ 05 मई 2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया कि अजय राय ने भारतीय सेना का अपमान किया है, जिससे कांग्रेस की दूषित मानसिकता देश के सामने उजागर हुई है। श्री चौधरी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के गोबर को लेकर दिए गए उपहास भरे बयान पर भी तीव्र प्रतिक्रिया जाहिर की है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा राफेल विमान को लेकर दिये गये बयान और विमान की प्रतिकृति पर नीबू-मिर्च लगाकर प्रदर्शित करने को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथा इंडी गठबंधन का आधिकारिक स्टैण्ड है कि हम सरकार के साथ है, जबकि उनके नेता अपने बयानों से  भारतीय सेना को लक्षित करके सेना का मनोबल गिराने के लिए लगातार हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी एक दिन पूर्व ही राफेल ने उत्तर प्रदेश से उड़ान भरकर पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया और आज उसी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने राफेल का मजाक उड़ा दिया। उन्होंने कहा कांग्रेस का इतिहास देश विरोधी बयानों से भरा पड़ा है। अजय राय का बयान इस बात का सबूत है कि कांग्रेस भाजपा का विरोध करते-करते भारत और भारतीय सेना के विरोध पर उतर आई है। श्री चौधरी ने विपक्षी नेताओं पर पाकिस्तान का चहेता बनने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज कांग्रेस व सपा सहित इंडी गठबंधन के नेताओं के बयान पाकिस्तान में खूब पंसद किये जा रहे हैं। राजनैतिक महत्वाकाक्षाएं कांग्रेस को राष्ट्र विरोधी बयान देने के लिए प्रेरित कर रही है। देश जानना चाहता है कि आखिर वह कौन से लोग है, वह कौन सी एजेन्सियां व वह कौन से देश है जिन्हें खुश करने के लिए कांग्रेस व इंडी गठबंधन के नेता देश विरोधी बयान दे रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा और देश की जनता राष्ट्रविरोधी ताकतों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। देश की सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाब देगी और देश की जनता राष्ट्र विरोधी राजनैतिक दलों का सफाया करेगी।

श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सनातन संस्कृति का लगातार अनादर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी सनातन संस्कृति गो आधारित है और प्रत्येक सनातनी गाय को मां के समान सम्मान देता है। उन्होंने अखिलेश यादव को नसीहत दी कि वे स्वयं को भगवान गोविंद का वंशज कहना बंद करें और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से सीखें कि गाय का कैसे सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का गोबर पर टिप्पणी करना न केवल हमारी संस्कृति का अपमान है, बल्कि यह दर्शाता है कि उनकी सोच कितनी संकीर्ण है। गाय और गोबर हमारी सनातन परंपराओं का अभिन्न हिस्सा हैं।

To Write Comment Please लॉगिन