
लखनऊ 23 अगस्त 2024। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कल 24 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में सदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी कल 24 अगस्त को फिरोजाबाद जिला में आयोजित जिला स्तरीय सदस्यता कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों को सम्बोधित करेंगे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ब्रज बहादुर फिरोजाबाद में जिला स्तरीय सदस्यता कार्यशाला में मार्गदर्शन करेंगे।
प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि 24 अगस्त को क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम श्री सतेन्द्र सिसौंदिया व जिला प्रभारी श्री राजा वर्मा रामपुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम श्री सतेन्द्र सिसौंदिया व जिला प्रभारी श्री राजेश यादव मुरादाबाद महानगर व जिला, जिला प्रभारी श्री हरिओम शर्मा बिजनौर, जिला प्रभारी श्री डी.के. शर्मा सहारनपुर जिला, जिला प्रभारी श्री वाई.पी. सिंह सहारनपुर महानगर, जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल मुजफ्फरनगर, जिला प्रभारी श्री विकास अग्रवाल शामली, प्रदेश महामंत्री श्री सुभाष यदुवंश व जिला प्रभारी श्री मंयक गोयल मेरठ जिला, प्रदेश मंत्री श्री विजय शिवहरे मेरठ महानगर, प्रदेश महामंत्री श्री सुभाष यदुवंश व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सत्यपाल सैनी हापुड़, प्रदेश मंत्री श्री चन्द्र मोहन सिंह बागपत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मानवेन्द्र सिंह गाजियाबाद जिला व महानगर, प्रदेश मंत्री श्री वसंत त्यागी बुलन्दशहर, प्रदेश मंत्री श्री अमित बाल्मीकि आगरा जिला, प्रदेश महामंत्री श्री राम प्रताप सिंह चौहान व प्रदेश मंत्री श्री डी.पी. भारती हाथरस, क्षेत्रीय महामंत्री श्री राकेश मिश्रा व जिला प्रभारी श्री हर्ष वर्धन आर्य एटा, प्रदेश मंत्री सुश्री पूनम बजाज कासगंज, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष श्री संजीव अग्रवाल व क्षेत्रीय महामंत्री श्री नागेन्द्र सिकरवार पीलीभीत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संतोष सिंह शाहजहांपुर जिला व महानगर, प्रदेश महामंत्री श्री अनूप गुप्ता कानपुर उत्तर व कानपुर दक्षिण, क्षेत्रीय महामंत्री श्री संत विलास शिवहरे व जिला प्रभारी श्री राधेश्याम पाण्डेय कानपुर ग्रामीण, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कमलावती सिंह इटावा, विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार व जिला प्रभारी श्री इन्द्रपाल पटेल कन्नौज, जिला प्रभारी श्री शिव महेश दुबे फर्रूखाबाद, जिला प्रभारी श्री राम किशोर साहू बांदा, जिला प्रभारी श्री संजीव श्रृंगऋषि महोबा, जिला प्रभारी श्री सुरेश अवस्थी ललितपुर, जिला प्रभारी श्री अनिल यादव चित्रकूट, क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर श्री प्रकाश पाल व जिला प्रभारी श्री अशोक जाटव जालौन, प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय बहराइच व बस्ती, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध श्री कमलेश मिश्रा अयोध्या जिला व महानगर, प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रियंका रावत व जिला प्रभारी श्री पियूष मिश्रा रायबरेली, प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना मिश्रा उन्नाव, प्रदेश मंत्री श्री शिव भूषण सिंह व जिला प्रभारी श्री वासुदेव मौर्य लखीमपुर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल रस्तोगी बलरामपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजय बहादुर पाठक गोण्डा, प्रदेश मंत्री श्रीमती अनामिका चौधरी चन्दौली, जिला प्रभारी श्री राकेश त्रिवेदी गाजीपुर, जिला प्रभारी श्री नागेन्द्र रघवंशी भदोही, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार पटेल मछलीशहर, प्रदेश मंत्री श्री शंकर गिरि अमेठी, जिला प्रभारी श्री महेश चन्द्र श्रीवास्तव प्रयागराज महानगर, जिला प्रभारी श्री सुशील त्रिपाठी प्रयागराज यमुनापार, जिला प्रभारी श्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल प्रतापगढ, जिला प्रभारी श्री अवधेश गुप्ता कौशाम्बी, प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ल व जिला प्रभारी श्री संतराज यादव देवरिया, प्रदेश मंत्री श्रीमती शकुन्तला सिंह चौहान व जिला प्रभारी श्री अशोक सिंह आजमगढ़, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर श्री सहजानंद राय व जिला प्रभारी श्री मुराहु राजभर लालगंज, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम सोनकर तथा क्षेत्रीय महामंत्री श्री सुनील गुप्ता व जिला प्रभारी श्री रमेश सिंह मऊ में जिला स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला को सम्बोधित करेंगे।
To Write Comment Please लॉगिन