भारतीय जनता पार्टी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान से प्रकृति संरक्षण व संवर्धन के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में जनमानस जुड़ रहा है


21-07-2024
Press Release

लखनऊ 21 जुलाई 2024। भारतीय जनता पार्टी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान से प्रकृति संरक्षण व संवर्धन के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में जनमानस जुड़ रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर प्रारम्भ किए गए एक पेड़ माँ के नाम अभियान को प्रदेश में 23 जून से प्रारम्भ किया गया था, जो आगामी 15 अगस्त तक चलेगा। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, शक्तिकेन्द्र तथा बूथ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर अब तक सात लाख से अधिक पौधो का रोपण किया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राजनैतिक कार्यक्रमों व अभियानों के साथ ही अपने सामाजिक व राष्ट्रीय दायित्वों के निर्वहन के लिए सतत कार्यशील रहते है। यही कारण है कि पार्टी प्रकृति संरक्षण व संवर्धन के अपने दायित्व के साथ पौधारोपण सहित जनजागरण का कार्य करती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह लगातार अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रदेश से लेकर क्षेत्र, जिला व मंडल स्तर पर संवाद करते हुए मार्गदर्शन दे रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर कम से कम पांच पौधे लगाने का लक्ष्य लिया है। प्रदेश में अब तक सात लाख से अधिक पौधो का रोपण हुआ है। विशेष अभियान के तहत 20 जुलाई को ही प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मण्डल, शक्तिकेन्द्र व बूथ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर 02 लाख 85 हजार 768 पौधों का रोपण हुआ है। प्रदेश में धरती को शस्यश्यामला बनाने के संकल्प के साथ पार्टी का आगामी 15 अगस्त तक अभियान चलेगा। अभियान से जन-जन को जोड़ा जाएगा तथा पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रकृति संरक्षण के लिए जनमानस के बीच पहुंचकर जनजागरण भी करेंगे।  

To Write Comment Please लॉगिन