
लखनऊ 12 मार्च 2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को होलिकोत्सव की अनंत शुभकामनाएं दी हैं।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने होलिकोत्सव पर्व पर शुभकामना संदेश में कहा कि होली का उत्सव हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलते हुए विश्वबन्धुत्व का संदेश देता है। होलिकोत्सव असत्य, अधर्म, अन्याय, अत्याचार व आसुरी शक्तियों के दहन और शास्वत सत्य के अमरत्व के संदेश साथ सप्तरंगी उल्लास का महापर्व है। होलिका दहन के साथ अधर्म, असत्य, अनीति, वैमनस्यता के प्रत्येक भाव का दहन हो और जन-जन का मन उल्लास और उमंग से सरावोर होकर राष्ट्र प्रेम के परिमल से आवेष्ठित हो। सभी अपने राष्ट्रीय व सामाजिक दायित्वों के साथ विकसित भारत के संकल्प की पूर्णता में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। सभी लोग होली पर्व को उल्लास के साथ मनाते हुए सौहार्द के संदेश का संचार करें।
To Write Comment Please लॉगिन