
लखनऊ 29 अक्टूबर 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाओं के साथ लोक मंगल की कामना की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज़ के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम वनवास के पश्चात अयोध्या पहुँचे और जनमानस ने अमावस्या की रात्रि में ब्यापत तिमिर का अंत करके दीपों के प्रकाश से जगमग जग कर दिया। सम्पूर्ण जगत प्रभु श्री राम के अयोध्या आने से हर्षित था और असत्य व अधर्म रूपी अंधकार को मिटाने के लिए सत्य रूपी दीपक जलाकर धर्म का प्रकाश करने के लिए संकल्पित था। सकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा के पश्चात इस दीपावली को प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भी दीपावली के दीप ज्योतिर्मय होंगे और संकल्प से सिद्धि का संदेश देंगे। हमसभी उत्साह और उमंग के साथ धर्म, सत्य, मर्यादा तथा राष्ट्र धर्म के प्रकाश से प्रदीप्त दीपों को जलाएँ दीपावली पर्व पर मां लक्ष्मी, मां शारदा तथा प्रथम पूज्य गणेश जी जन-जन को ज्ञान, बुद्धि तथा समृद्धि से परिपूर्ण करके प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन-जन की आत्मनिर्भरता से आत्मनिर्भर भारत निर्माण के संकल्प को सिद्धी प्रदान करें।
To Write Comment Please लॉगिन