
लखनऊ 25 जनवरी 2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सभी प्रदेश वासियो को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस विकसित राष्ट्र निर्माण में सभी की भागीदारी के संकल्प का दिन है। संविधान की स्थापना के साथ भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती प्रदान करने वाला राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी हमसभी को बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा प्रशस्त मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के संविधान को मजबूती प्रदान करते हुए मजबूत गणतंत्र की प्रतिबद्धता के साथ देश आगे बढ़ रहा है। गणतंत्र पर्व पर हम सभी संविधान का सम्मान एवं गणतंत्र के प्रति निष्ठा का संकल्प लेकर आपसी सौहार्द व एकता के साथ संविधान व देश की मजबूती के प्रयासों में अपना योगदान करें।
To Write Comment Please लॉगिन