भारतीय जनता पार्टी कल 25 सितम्बर बुधवार को अंत्योदय के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी


24-09-2024
Press Release

लखनऊ 24 सितम्बर 2024। भारतीय जनता पार्टी कल 25 सितम्बर बुधवार को अंत्योदय के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। पाटी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।इस अवसर पर भाजपा पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता का महाभियान भी चलाएगी। पार्टी के सभी पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्रिगण, सांसद, विधायक सहित सभी प्रमुख नेता बूथ स्तर पर पार्टी के सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में सम्मिलित होगे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी राजधानी लखनऊ में चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा कर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री बृजेश पाठक राजधानी लखनऊ और पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह लखनऊ जिला और पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा (सांसद राज्यसभा) लखनऊ में बूथ स्तर पर आयोजित सदस्यता अभियान में सम्मिलित होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार में मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया, श्री स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ,श्री अरविन्द कुमार शर्मा अलीगढ़ महानगर, श्रीमती बेबीरानी मौर्य आगरा महानगर, श्री धर्मपाल सिंह आंवला, श्री सुनील शर्मा गाजियाबाद महानगर, श्री योगेन्द्र उपाध्याय वाराणसी महानगर, श्री लक्ष्मीनारायण चौधरी मथुरा,  श्री अनिल राजभर वाराणसी जिला, श्रीमती गुलाब देवी संभल, श्री असीम अरूण कन्नौज, श्री गिरीश चन्द्र यादव जौनपुर, श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु, वाराणसी महानगर, श्री जसवंत सैनी सहारनपुर, श्री अजित पाल त्यागी गाजियाबाद महानगर, श्री कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर, श्री दिनेश खटीक मेरठ जिला, श्री बलदेव कुमार ओलख रामपुर, श्री सतीश चन्द्र शर्मा बाराबंकी, श्री राकेश राठौर गुरू सीतापुर, श्री रविन्द्र जायसवाल वाराणसी महानगर, श्री संजय गोंड सोनभद्र व श्री मंयकेश्वर शरण सिंह अमेठी में सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कान्ताकर्दम मेरठ, श्री मोहित बेनीवाल शामली, श्री बृज बहादुर भारद्वाज फिरोजाबाद, श्री दिनेश कुमार शर्मा बदायूं, श्री सलिल विश्नोई गोरखपुर, श्रीमती कमलावती सिंह कानपुर, श्री देवेश कुमार कोरी लखनऊ महानगर, श्री विजय बहादुर पाठक गोण्डा, श्रीमती नीलम सोनकर आजमगढ़, डा. धर्मेन्द्र सिंह अम्बेडकरनगर, श्री त्रयम्बक त्रिपाठी लखनऊ जिला, श्री संतोष सिंह बरेली महानगर, प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ल लखनऊ, श्री अमर पाल मौर्य प्रतापगढ़, श्री संजय राय लखनऊ महानगर, श्री राम प्रताप सिंह चौहान लखनऊ जिला, श्री अनूप गुप्ता फतेहपुर, श्री सुभाष यदुवंश लखनऊ जिला, श्रीमती प्रियंका सिंह रावत बाराबंकी, प्रदेश मंत्री श्रीमती अन्जुला सिंह माहौर आगरा, श्री चन्द्रमोहन सिंह बुलन्दशहर, श्री अमित वाल्मीकि बुलन्दशहर, श्री बसन्त त्यागी गाजियाबाद, सुश्री पूनम बजाज अलीगढ़, श्री डीपी भारती बदांयू, श्री शंकर लोधी हरदोई, श्रीमती अर्चना मिश्रा लखनऊ जिला, श्री शिवभूषण सिंह लखनऊ महानगर, डॉ. शकुन्तला चौहान मऊ, श्री अभिजात मिश्रा लखनऊ महानगर, श्री शंकर गिरि अमेठी, श्रीमती मीना चौबे लखनऊ महानगर, श्रीमती अनामिका चौधरी प्रयागराज, श्री सुरेश पासी अमेठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री मनीष कपूर वाराणसी, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष श्री संजीव अग्रवाल बरेली महानगर में सम्मिलित होंगे।
 

To Write Comment Please लॉगिन