
लखनऊ 22 मार्च 2025। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को बिहार दिवस पर स्नेह मिलन कार्यक्रम प्रारम्भ किये। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में विगत कई वर्षों से एक भारत-श्रेष्ठ भारत को एक अभियान के रूप में प्रारम्भ किये गए है। इसी क्रम में शनिवार को राजधानी लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर एव ंनोएडा में स्नेह मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गाजियाबाद में रविवार को स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री श्री सुभाष यदुवंश ने बताया कि देश के सभी प्रदेशों में दूसरे प्रदेशों के स्थापना दिवस व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से राष्ट्र सांस्कृतिक रूप से भी मजबूत होता है और नागरिकों में राष्ट्र की एकता तथा अखण्डता का भाव भी मजबूत होता है। इसी उद्देश्य से भाजपा एक भारत-श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कार्यक्रमों में संवाद के साथ बिहार प्रवासियों के साथ चाय पर चर्चा, छठ पूजा समितियों के संयोजकों के साथ बैठक सहित अन्य के कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें। इसके साथ ही बिहार की संस्कृति को दर्शाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएगें।
श्री यदुवंश ने बताया कि शनिवार को नोएडा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री संजय जायसवाल ने स्नेह मिलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया। राजधानी लखनऊ के पंचायती राजभवन में आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री श्री संतोष सिंह, सांसद श्री जर्नादन सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री सुभाष यदुवंश उपस्थित रहे। वक्ताओं ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश देते हुए बिहार तथा उत्तर प्रदेश कीे सांस्कृतिक एकरूपता पर चर्चा की। इसके साथ ही वाराणसी में सांसद श्री दीपक प्रकाश, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री दयाशंकर सिंह, विधायक श्री अशोक सिंह ने इस कार्यक्रम को सम्बोधित किया। गोरखपुर में केन्द्रीय मंत्री श्री नित्यानंद राय, भाजपा बिहार के प्रदेश महामंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। जबकि कुशीनगर में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री प्रमोद कुमार, श्री राम प्रवेश राय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया। श्री यदुवंश ने बताया गाजियाबाद में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री राधा मोहन सिंह रविवार को स्नेह मिलन कार्यक्रम में संवाद करेगें।
To Write Comment Please लॉगिन