भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान की कार्यशालाएं आयोजित कर सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्वग्राही एवं सर्वसमावेशी सदस्यता का मंत्र दिया


द्वारा श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी -
31-08-2024
Press Release

लखनऊ 31 अगस्त 2024। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान की कार्यशालाएं आयोजित कर सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्वग्राही एवं सर्वसमावेशी सदस्यता का मंत्र दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लखनऊ की मध्य विधानसभा के बूथ सं. 88 पर बूथ कार्यशाला को संबोधित किया। उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कैंट विधानसभा के बूथ सं. 178 तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने लखनऊ की बख्शी का तालाब के बूथ सं. 229 पर सदस्यता अभियान की बूथ कार्यशाला को संबोधित किया। इसके साथ ही प्रदेश, क्षेत्र, जिला के पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व नेताओं ने सदस्यता अभियान की बूथ कार्यशालाओं को संबोधित किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनकर राष्ट्रनिर्माण में भागीदार बनना है। बूथ के प्रत्येक घर तक हमें पहुंचकर प्रत्येक व्यक्ति को भाजपा परिवार में सदस्य के रूप में जोड़ने का काम करना है। भाजपा की परम्परा में सतत् सम्पर्क व सतत् संवाद निहित है। इसी परम्परा के साथ सदस्यता अभियान के माध्यम से सघन जनसम्पर्क करते हुए विपक्ष द्वारा फैलाये गए प्रत्येक झूठ व भ्रम को समाप्त करने का काम करना है। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है। हमें सभी वर्गों को भाजपा के साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा का जो प्राथमिक सदस्य है वह कल भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हो सकता है। यह केवल भाजपा में ही संभव है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन की विचारधारा हर घर तक पहुंचाने का काम करना है। योजनाबद्ध तरीके से समग्र रूप से कार्य करते हुए सदस्यता अभियान में प्रदेश द्वारा लिए गए लक्ष्य को ना सिर्फ प्राप्त करना है बल्कि उसे कहीं अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करना है। उन्होंने कहा कि हमें हर घर, हर वर्ग तथा हर व्यक्ति तक केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा हमारी सरकारों के ऐतिहासिक निर्णयों के साथ पहुंचना है। सशक्त भाजपा से विकसित भारत के संकल्प की पूर्णता के लिए तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हमें बड़ी संख्या में लोगो को भाजपा के साथ जोड़ना है।

प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में बूथ स्तर पर आयोजित कार्यशालाओं में बूथ समिति तथा बूथ पर निवास करने वाले पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला व मंडल के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष व सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य, आयोग निगम बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री शुक्ल ने बताया कि बूथ कार्यशालाओं में माइक्रो-मैनेजमेन्ट के तहत 02 सितम्बर से प्रारम्भ हो रहे सदस्यता अभियान की योजना रचना पर चर्चा की गई तथा कार्यवर्गीकरण किया गया।
 

To Write Comment Please लॉगिन