भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के तहत 5 सितम्बर को जिला मुख्यालयों पर प्रेसवार्ता तथा अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जिलास्तर पर सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेगी


04-09-2024
Press Release

लखनऊ 04 सितम्बर 2024। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के तहत 5 सितम्बर को जिला मुख्यालयों पर प्रेसवार्ता तथा अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जिलास्तर पर सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेगी। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष जिला मुख्यालयों पर पहुंचकर सदस्यता अभियान की जिलों में लॉचिंग करेंगे।

प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि 05 सितम्बर को प्रदेश सरकार में मंत्री श्री सुरेश खन्ना लखनऊ जिला, श्री स्वतंत्र देव सिंह बांदा, श्री अरविन्द कुमार शर्मा सिद्धार्थनगर, श्रीमती बेबी रानी मौर्य झांसी महानगर, श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी अलीगढ़ जिला, श्री योगेन्द्र उपाध्याय सहारनपुर महानगर, श्री धर्मपाल सिंह मेरठ महानगर व संभल, श्री नन्द गोपाल नंदी कानपुर महानगर उत्तर, श्री दयाशंकर सिंह देवरिया, श्री ब्रजेश सिंह गौतमबुद्धनगर, श्री जसवन्त सैनी बागपत, श्री अरूण सक्सेना बुलन्दशहर, श्री राकेश सचान फतेहपुर, श्री केपी मलिक एटा, श्री संजीव कुमार गौड़ चन्दौली, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम संतकबीरनगर, श्री सतीश शर्मा कुशीनगर में प्रेसवार्ता करेंगे तथा जिले में सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेगें।  

प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मानवेन्द्र सिंह गाजियाबाद महानगर, श्री त्रयम्बक त्रिपाठी लखनऊ जिला, प्रदेश महामंत्री श्री अमर पाल मौर्य प्रतापगढ, श्री अनूप गुप्ता कानपुर ग्रामीण, श्री संजय राय बाराबंकी, प्रदेश मंत्री डा. चन्द्रमोहन बागपत, श्री विजय शिवहरे मेरठ महानगर, श्रीमती अनामिका चौधरी चन्दौली, श्री अमित बाल्मिकी आगरा जिला, श्री बंसत त्यागी बुलंदशहर, डा. शकुन्तला चौहान कुशीनगर, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल चित्रकूट, श्री दुर्गविजय शाक्य आगरा जिला, श्री कमलेश मिश्रा लखीमपुर, श्री दिलीप सिंह पटेल सोनभद्र, श्री सहजानंद राय महराजगंज, एमएलसी श्री श्रीचन्द्र शर्मा अलीगढ जिला में प्रेसवार्ता करेंगे तथा जिले में सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेगें।  

To Write Comment Please लॉगिन