
लखनऊ 13 अगस्त 2024। भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बुधवार, 14 अगस्त को प्रदेश में जिला स्तर पर गोष्ठियां आयोजित करके विभाजन की त्रासदी पर चर्चा करेगी। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री ब्रजेश पाठक सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्री गोष्ठियों को संबोधित करेंगे। भाजपा गोष्ठियों के माध्यम से देश के विभाजन की विभीषिका पर चर्चा करते हुए राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए देश के नागरिक के रूप में प्रत्येक व्यक्ति के कर्तव्यों पर भी संवाद करेगी।
प्रदेश प्रवक्ता व हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश सहसंयोजक डॉ समीर सिंह ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित गोष्ठियों में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी अयोध्या, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा तथा श्री ब्रजेश पाठक बनारस में संवाद करेंगे। इसके साथ ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रमापति राम त्रिपाठी बस्ती, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया, श्री स्वतंत्र देव सिंह उन्नाव, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुधांशु त्रिवेदी गाजियाबाद में विभाजन विभीषिका गोष्ठी को संबोधित करेंगे।
डॉ समीर सिंह ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री बीएल वर्मा बदायूं, श्री पंकज चौधरी महराजगंज, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री जेपीएस राठौर लखनऊ जिला, श्री दयाशंकर सिंह गाजीपुर, श्री एके शर्मा आजमगढ़, श्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी प्रयागराज, श्री जयवीर सिंह फिरोजाबाद, श्री सुनील शर्मा बागपत, श्रीमती बेबी रानी मौर्य मथुरा, श्री अनील राजभर जौनपुर, श्री योगेन्द्र उपाध्याय नोएडा, श्री दारा सिंह चौहान मऊ, श्री कपिल देव अग्रवाल शामली, श्री जसवंत सैनी मुरादाबाद, श्रीमती गुलाब देवी सम्भल, श्री सोमेन्द्र तोमर सहारनपुर, श्री ब्रजेश सिंह मुजफ्फरनगर, श्री संदीप सिंह एटा, श्री अरूण सक्सेना पीलीभीत, श्री संजय गंगवार शाहजहांपुर, श्री नितिन अग्रवाल सीतापुर, श्री राकेश सचान कानपुर, श्री अजीत पाल औरैया, श्री राकेश निषाद फतेहपुर, श्री असीम अरूण कन्नौज, श्री गिरीश यादव भदोही तथा पूर्व मंत्री श्री अशोक कटारिया अमरोहा में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित गोष्ठियों को संबोधित करेंगे।
डॉ समीर सिंह ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजय बहादुर पाठक गोण्डा, श्रीमती कान्ता कर्दम अलीगढ़, श्री संतोष सिंह बरेली, श्री सलिल विश्नोई कानपुर देहात, श्री बृज बहादुर अलीगढ़ जिला, श्री दिनेश कुमार शर्मा इटावा, श्री मानवेन्द्र सिंह हमीरपुर, श्री देवेश कुमार लखीमपुरखीरी, प्रदेश महामंत्री श्री अमर पाल मौर्य प्रतापगढ़, श्रीमती प्रियंका सिंह रावत बहराइच, श्री संजय राय बाराबंकी, श्री सुभाष यदुवंश सिद्धार्थनगर, श्री रामप्रताप सिंह चौहान फिरोजाबाद, प्रदेश मंत्री श्री विजय शिवहरे हाथरस, सुश्री पूनम बजाज कासगंज, श्री शिवभूषण सिंह कानपुर, श्री डीपी भारती शाहजहांपुर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता शाक्य जालौन, प्रदेश प्रवक्ता श्री मनीष शुक्ला सुल्तानपुर, श्री राकेश त्रिपाठी अमेठी, श्री आनंद दुबे अम्बेडकरनगर में गोष्ठियों को संबोधित करेंगे।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में मंगलवार 13 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर, उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक लखनऊ तथा राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरूण सिंह मुरादाबाद में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रमापतिराम त्रिपाठी बाराबंकी, केन्द्रीय मंत्री श्री एसपी सिंह बघेल आगरा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मानवेन्द्र सिंह औरैया, श्री मोहित बेनीवाल नोएडा, प्रदेश महामंत्री श्री अमर पाल मौर्य प्रतापगढ़, प्रदेश मंत्री श्री शिव भूषण सिंह बाराबंकी, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर, श्री दिनेश खटीक मेरठ, श्री केपी मलिक बागपत, श्रीमती गुलाब देवी संभल, श्री बलदेव ओलख रामपुर, श्री सतीश शर्मा बाराबंकी, श्रीमती रजनी तिवारी हरदोई, श्री सुरेश राही सीतापुर, श्री संजय सिंह गंगवार पीलीभीत तथा श्री योगेन्द्र उपाध्याय आगरा में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए।
To Write Comment Please लॉगिन