
फिरोजाबाद/लखनऊ 19 अप्रैल 2024। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को पार्टी के फिरोजाबाद लोकसभा प्रत्याशी श्री ठाकुर विश्वदीप सिंह के नामांकन में पहुँचे। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन का धरातल खिसक चुका है। आज तक वह संयुक्त रैली नहीं कर सके हैं, सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर औपचारिकता पूर्ण कर ली है। प्रथम चरण में जिन 102 सीटों के लिए मतदान हो रहा है, उनमें जनता जाति, धर्म और मजहब से उठकर भारतीय जनता पार्टी को वोट कर रही है और कमल का बटन दबा रही है। यूपी में विपक्ष का सूपड़ा साफ़ हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में लोगों का भाजपा के प्रति उत्साह है। हमारी जनता और कार्यकर्ताओं से बात हुई है। भाजपा को अपार जन समर्थन मिल रहा है।

श्री पाठक ने कहा कि जो राम के अस्तित्व को नकारते थे आज वे भी राम राम की रट लगाये हुए हैं। इनसे सतर्क रहने की ज़रूरत है क्योंकि, ये चुनावी राम भक्त बने हुए हैं। केवल चुनाव तक ही ये भजन गायेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के दलदल में डूब चुके इंडी गठबंधन के हर एक नेता पर घोटाले का आरोप है। ये 12 लाख करोड़ के घपले में आरोपी हैं, जो जेल जा रहा है उसे जमानत भी नहीं मिल रही है। इंडी गठबंधन के बाहर घूम रहे ज़्यादातर लोग बेल पर हैं। जनता को ये केवल बरगलाकर वोट लेना चाहते हैं, लेकिन 2014 में इनकी विदाई कर चुकी जनता 2024 में भी इन्हें आने नहीं देगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा सपा, बसपा और कांग्रेस अपने परिवार की समृद्धि के लिए चुनाव मैदान में है जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का परिवार देश के 140 करोड़ नागरिक है। जिनकी समृद्धि के लिए मोदी जी काम कर रहे है। परिवारवाद और जातिवाद को देश की जनता नकार चुकी है। उत्तर प्रदेश में खिलने वाले 80 कमल 400 कमल की मजबूत माला बनाने का काम करेंगे। श्री नरेन्द्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और गारंटी के साथ देश को आर्थिक महाशक्ति बनायेंगे, सभी को आत्मनिर्भर बनाएगें और विकसित भारत का संकल्प पूर्ण करेंगे।
To Write Comment Please लॉगिन