सदस्यता अभियान को गति प्रदान करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान के लिए बनवाए रथ को पार्टी मुख्यालय से झण्डा दिखाकर रवाना किया


08-09-2024
Press Release

लखनऊ 08 सितम्बर 2024। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करते हुए पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने रविवार को अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान के लिए बनवाए रथ को पार्टी मुख्यालय से झण्डा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर वासित अली, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, अभिषेक कौशिक सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन का महापर्व 2 सितंबर से शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर सदस्यता के कार्यक्रम हो रहे है। पार्टी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि पूरे प्रदेश में जन जन के बीच पहुंचकर उन्हें भाजपा की विचारधारा से जोड़ते हुए पार्टी का सदस्य बनाने के लिए काम कर रहे है। भाजपा की सदस्यता लेने के लिए कोई भी देशवासी  8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर या नमो ऐप के माध्यम से आसानी से पार्टी का सदस्य बन सकता हैं। उन्होने कहा कि 11 से 17 सितंबर तक पार्टी द्वारा सदस्यता का एक विशेष महाजनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। हर रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय  अटल बिहारी बाजपेई जी की 100वे जन्मजयंती वर्ष पर अटल सदस्यता पर्व के रूप में मनाया जाएगा। श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्त्ता जन जन की बीच जाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सबका साथ सबका विकास की नीति के बारे में बताते हुए उन्हें भाजपा से जोड़ने का काम करे।

To Write Comment Please लॉगिन