
लखनऊ 12 अप्रैल 2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को भाजपा स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रंखला में गांव-वार्ड चलो अभियान के तहत सुलतानपुर जिले की इसौली विधानसभा के बूथ संख्या 182 दाउदपुर में बूथ समिति, मंडल अध्यक्षों, पूर्व जिलाध्यक्षों, पूर्व जिला पदाधिकारियों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक को संबोधित किया। श्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट का मंत्र दिया। उन्होंने कहा हर बूथ व हर मण्डल को फुलप्रूफ व मजबूत बनाना होगा। उन्होंने बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया। लोकतंत्र सेनानियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दाउदपुर स्थित काली माता के मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया। मनियारपुर में अनुसूचित बस्ती में जाकर संपर्क किया। दाउदपुर में कार्यकर्ताओं के साथ शोभा यात्रा भी निकाली और चौपाल में लोगों को सरकार की तमाम उपलब्धियां बताई।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने कहा भाजपा नेशन फर्स्ट को लेकर काम करती है। आज देश व प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि हमको विपक्ष के हर षडयंत्र को चकनाचूर करना होगा। भाजपा वादों को पूरा करने वाला राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा आज सरकार की योजना का लाभ बिना भेदभाव गरीबों तक पहुंचा है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता किसी भी पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनवरत जनता से संपर्क व संवाद के माध्यम से जुड़ा रहता है और यही विशेषता पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करती है। हमें एक-एक घर और एक-एक व्यक्ति तक संपर्क करते हुए मोदी-योगी सरकार की योजनाएं भी पहुंचाना है तथा सभी को विचारधारा से जोड़ते हुए पार्टी से जोड़ने का काम भी करना है।
To Write Comment Please लॉगिन