भारतीय जनता पार्टी द्वारा कल 23 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में सदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी


22-08-2024
Press Release

लखनऊ 22 अगस्त 2024। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कल 23 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में सदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी कल 23 अगस्त को अम्बेडकर नगर तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक लखनऊ तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रमापति राम त्रिपाठी बलिया में आयोजित जिला सदस्यता कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों को सम्बोधित करेंगे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश मिश्रा अम्बेडकर नगर तथा उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री त्रयम्बक त्रिपाठी लखनऊ में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रमापति राम त्रिपाठी व जिला प्रभारी श्री विजय बहादुर दूबे बलिया में जिला स्तरीय सदस्यता कार्यशाला में मार्गदर्शन करेंगे।


प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि 23 अगस्त को क्षेत्रीय महामंत्री श्री हरीश सिंह व जिला प्रभारी श्री हेमंत राजपूत संभल, क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम श्री सतेन्द्र सिसौदिया अमरोहा, जिला प्रभारी श्री प्रमोद गुप्ता गौतमबुद्धनगर, क्षेत्रीय अध्यक्ष बृज श्री दुर्विजय सिंह शाक्य अलीगढ जिला व महानगर, क्षेत्रीय महामंत्री श्री राकेश मिश्रा व जिला प्रभारी श्री दोदराम कुशवाहा आंवला, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह बदायूं, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कमलावती सिंह व जिला प्रभारी श्री अशोक राजपूत कानपुर देहात, क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर श्री प्रकाश पाल व क्षेत्रीय महामंत्री श्री संत विलास शिवहरे, प्रदेश महामंत्री श्री अनूप गुप्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री देवेश कोरी हमीरपुर, जिला प्रभारी श्री आनन्द सिंह औरैया, जिला प्रभारी श्रीमती सरोज कुशवाहा मीरजापुर, जिला प्रभारी श्री अशोक चौरसिया जौनपुर, क्षेत्र प्रभारी श्री अमर पाल मौर्य सुलतानपुर, प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना चौबे व जिला प्रभारी श्री उत्तर मौर्य प्रयागराज गंगापार, प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ल व महानगर प्रभारी श्री सलिल विश्नोई गोरखपुर महानगर, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर श्री सहजानंद राय व जिला प्रभारी श्री राम जियावन मौर्य महराजगंज, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर व जिला प्रभारी श्रीमती शकुन्तला चौहान कुशीनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह बस्ती, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह व जिला प्रभारी श्री हरिचरण कुशवाहा सिद्धार्थनगर, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री कामेश्वर सिंह व जिला श्री अजय सिंह गौतम संतकबीरनगर में आयोजित जिला स्तरीय सदस्यता कार्यशाला को सम्बोधित करेंगे।
 

To Write Comment Please Login