भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा आयोजित करेगी


10-08-2024
Press Release

लखनऊ 10 अगस्त 2024। भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा आयोजित करेगी। तिरंगा यात्रा आगामी 11 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में राष्ट्र प्रेम का संदेश लेकर शहर, गांव, गली, मोहल्लों तक पहुंचेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, बूथ के पदाधिकारी व सभी जनप्रतिनिधि पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय नागरिकों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा के लिए निकलेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर विगत कई वर्षों से हर घर तिरंगा अभियान के साथ भाजपा हर घर पर तिरंगा फहराने तथा तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्र प्रथम के संदेश का प्रसार कर रही है।

प्रदेश प्रवक्ता व हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश सहसंयोजक डा. समीर सिंह ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी रविवार 11 अगस्त 2024 को सहारनपुर में तिरंगा यात्रा में पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता करेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री श्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, श्री स्वतंत्र देव सिंह कानपुर, श्री धर्मपाल सिंह आंवला, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज सिंह लखनऊ, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संतोष सिंह मैनपुरी तथा प्रदेश महामंत्री व अभियान के संयोजक श्री अनूप गुप्ता झांसी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित रहेगें।

श्री सिंह ने बताया कि 11 अगस्त को प्रदेश सरकार के मंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप गाजियाबाद, श्रीमती बेबी रानी मौर्य आगरा, श्री सुरेश राही सीतापुर, श्री गिरीश यादव जौनपुर, श्री अरूण सक्सेना बरेली, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सहजानंद राय आजमगढ़, श्री सत्येन्द्र सिसौदिया गाजियाबाद, श्री प्रकाश पाल कानपुर तथा श्री कमलेश मिश्रा बाराबंकी में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होगें।

To Write Comment Please Login