
लखनऊ 06 सितम्बर 2024। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित सहकारिता भवन में “सदस्यता अभियान कार्यशाला“ आयोजित की। प्रदेश के सहकारिता मंत्री जे पी एस राठौर ,सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डी के शर्मा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर और प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह की मौजूदगी में हुई कार्यशाला में सहकारिता प्रकोष्ठ ने पूरे प्रदेश में 11 लाख से अधिक लोगो को भाजपा का सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया।कार्यशाला में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक/सह संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक/सहसंयोजक, ज़िला संयोजक, अध्यक्ष/उपाध्यक्ष ज़िला सहकारी बैंक, अध्यक्ष ज़िला सहकारी संघ, अध्यक्ष केन्द्रीय उपभोक्ता भण्डार, सहकारी संस्थाओं के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष व सहकारिता से जुड़े अन्य पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मलित हुए।
सहकारिता प्रकोष्ठ की प्रदेश सदस्यता कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे पी एस राठौर ने कहा कि भाजपा ने संगठन पर्व के रूप में अपना सदस्यता का महाभियान 2 सितंबर से प्रारंभ कर दिया है।उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है वो भारत को विश्व गुरु बनाने वाली विचारधारा है. माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, हमारे प्रदेश का संगठनात्मक ढांचा बहुत मजबूत है। उन्होंने कहा पार्टी के सदस्यता अभियान में सहकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले सभी लोगों का मार्गदर्शन व सहयोग लेना चाहिए। हर गांव-पंचायत और घर घर पहुंच कर विभिन्न वर्ग के लोगो को भाजपा से जोड़कर सदस्य बनाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि सहकारिता प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सहकारी क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगो को पार्टी को विचारधारा से जोड़ते हुए प्रकोष्ठ द्वारा तय लक्ष्य को पूरा करते हुए अधिक से अधिक लोगो को सदस्य बनाए। श्री राठौर ने कहा यह अटल शताब्दी वर्ष है, तो सदस्यता अभियान के दौरान हर रविवार को अटल सदस्यता पर्व मनाया जायेगा। इस दिन समाज के विशिष्ट समूहों के बीच जाकर उन्हें संगठन की रीति नीति बता कर सदस्य बनाया जाएगा। इस दिन सहकारिता से जुड़े पार्टी कार्यकर्ता विशिष्ट समूह के लोगो से संपर्क सवाद स्थापित कर पार्टी का सदस्य बनाने का काम करे। सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोजक डी के शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन की योजनानुसार सहकारिता प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी पूरे प्रदेश में पार्टी के सदस्यता अभियान में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए अधिक से अधिक लोगो को पार्टी का सदस्य बनाकर अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करेंगे।
To Write Comment Please Login