भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को 02 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने के बाद सदस्यता अभियान का शुभारम्भ हो जाएगा


01-09-2024
Press Release

लखनऊ 01 सितम्बर 2024। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को 02 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने के बाद सदस्यता अभियान का शुभारम्भ हो जाएगा। पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पार्टी के सदस्यता अभियान के शुभारम्भ के साथ ही पूरे प्रदेश में पार्टी के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व आमजन कल 02 सितम्बर 2024 को सायं 05 बजे से अधिक से अधिक लोगों को मिस्ड कॉल 8800002024 पर कॉल कराकर पार्टी का सदस्य बनाने का कार्य करेंगे।

प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि 03 सितम्बर को राजधानी लखनऊ में विश्वेश्वरैया सभागार में उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान की लॉचिंग होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री ब्रजेश पाठक को प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में पार्टी का सदस्य बनाएगें। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में सदस्यता का अभियान व्यापक स्तर पर प्रारम्भ हो जाएगा।

श्री शुक्ल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली है। सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश स्तर की कार्यशाला 20 अगस्त को सम्पन्न हुई जिसके बाद जिला, मंडल व बूथ स्तर पर भी सदस्यता अभियान की कार्यशालाएं आयोजित की गई। पार्टी के सभी मोर्चो, प्रकोष्ठों, विभागो की भी कार्यशालाएं संपन्न हुई। जिसमें सदस्यता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाते हुए जन-जन को भाजपा की विचारधारा और नीतियों से जोड़ते हुए उन्हें पार्टी का सदस्य बनाने के लिए योजना बन चुकी है।  

To Write Comment Please Login