
लखनऊ 03 सितम्बर 2024। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के तहत 4 व 5 सितम्बर को जिला मुख्यालयों पर प्रेसवार्ता तथा अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जिलास्तर पर सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेगी। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश सरकार के मंत्री तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष जिला मुख्यालयों पर पहुंचकर सदस्यता अभियान की जिलों में लॉचिंग करेंगे।
प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि 04 सितम्बर को प्रदेश सरकार में मंत्री श्री सुरेश खन्ना गोरखपुर महानगर, श्री अरविन्द कुमार शर्मा आगरा महानगर, श्रीमती बेबी रानी मौर्य कानपुर देहात, श्री जेपीएस राठौर हरदोई, श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी इटावा, श्री जयवीर सिंह वाराणसी महानगर, श्री दयाशंकर सिंह उन्नाव, श्री नरेन्द्र कश्यप रामपुर, श्री कपिल देव अग्रवाल बिजनौर, श्री सोमेन्द्र तोमर मुजफ्फरनगर, श्री असीम अरूण गाजियाबाद जिला, श्रीमती रजनी तिवारी कन्नौज, श्री दिनेश खटीक शामली, श्री संजय गंगवार अमरोहा, श्री अजीत पाल फिरोजाबाद महानगर, श्री बलदेव सिंह ओलख पीलीभीत, श्रीमती गुलाब देवी बदायूं, श्री अनिल राजभर मीरजापुर, श्री योगेन्द्र उपाध्याय फर्रूखाबाद, श्री धर्मवीर प्रजापति जालौन, श्री रामकेश निषाद ललितपुर, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला रायबरेली, श्री नितिन अग्रवाल बलरामपुर, श्री गिरीश चन्द्र यादव जौनपुर, श्री राकेश राठौर श्रावस्ती, श्री दयाशंकर मिश्र दयालु बलिया, श्री दानिश आजाद अंसारी भदोही में प्रेसवार्ता करेंगे तथा जिले में सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेगें।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कान्ता कर्दम नोएडा महानगर, श्री संतोष सिंह मैनपुरी, श्री सलिल विश्नोई गोरखपुर महानगर, श्री बृज बहादुर फिरोजाबाद, श्री पद्मसेन चौधरी अम्बेडकरनगर, श्री मानवेन्द्र सिंह गाजियाबाद जिला, श्री धर्मेन्द्र सिंह आगरा महानगर, श्री देवेश कोरी हमीरपुर, प्रदेश महामंत्री श्री अनूप गुप्ता औरैया, श्री संजय राय अयोध्या जिला, श्री सुभाष यदुवंश मुरादाबाद महानगर, प्रदेश मंत्री श्री शिवभूषण सिंह बहराइच, सुश्री पूनम बजाज कासगंज, श्री अभिजात मिश्रा गोण्डा, श्री डीपी भारती हाथरस, श्री शंकर गिरि अमेठी, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल महोबा व हमीरपुर, श्री सतेन्द्र सिसौदिया हापुड़, प्रदेश प्रवक्ता श्री समीर सिंह बस्ती, एमएलसी श्री रजनीकान्त महेश्वरी शाहजहांपुर जिला, श्री धर्मेन्द्र सिंह मछलीशहर में प्रेसवार्ता करेंगे तथा जिले में सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेगें।
To Write Comment Please Login