
लखनऊ 09 अप्रैल 2025। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस अभियान के अन्तर्गत गांव चलो, गली चलो, वार्ड चलो अभियान प्रारम्भ करेगी। अभियान आगामी 10 अप्रैल से प्रारम्भ होकर 13 अप्रैल तक चलेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी बाराबंकी सदर विधानसभा, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर दक्षिण विधानसभा, श्री ब्रजेश पाठक लखनऊ कैंट विधानसभा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह बाराबंकी सदर विधानसभा में अभियान के तहत जनसंपर्क करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, आयोग-बोर्ड-निगम के अध्यक्ष व सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता हर दहलीज पर पहुंचकर दस्तक देगें। भाजपा पार्टी की विचारधारा के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार का लेखा-जोखा लेकर लोकदरबार में पहुंचेगी।
प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक श्री संजय राय ने बताया कि गुरुवार 10 अप्रैल को श्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर दक्षिण विधानसभा के बर्रा मंडल में, श्री ब्रजेश पाठक लखनऊ कैंट विधानसभा में, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह बाराबंकी सदर विधानसभा के देवा मंडल में गांव-वार्ड चलो अभियान के तहत जनसंपर्क करेंगे।
श्री संजय राय ने बताया कि गुरूवार को केन्द्रीय मंत्री श्री कमलेश पासवान देवरिया के चौरीचौरा, श्री पंकज चौधरी महाराजगंज सदर विधानसभा, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही देवरिया की पत्थरदेवा व बहराइच की महसी विधानसभा, श्री स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर के सहजनवा विधानसभा, श्री धर्मपाल सिंह आंवला विधानसभा, श्री अनिल राजभर वाराणसी की रोहनियां विधानसभा, श्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी प्रयागराज उत्तरी विधानसभा, श्री रवीन्द्र जायसवाल वाराणसी उत्तरी विधानसभा, श्री दयाशंकर मिश्र दयालु वाराणसी दक्षिणी विधानसभा, श्री दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली की हरचन्द्रपुर विधानसभा, श्री ब्रजेश सिंह सहारनपुर की देवबंद विधानसभा, श्री कपिल देव अग्रवाल बिजनौर की चांदपुर विधानसभा, श्री संजीव गौड़ सोनभद्र की ओबरा विधानसभा, श्री गिरीश यादव जौनपुर सदर विधानसभा, श्री सुनील शर्मा गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा, श्री सुरेश राही सीतापुर की हरगंाव विधानसभा, श्री अजीतपाल कानपुर देहात की विदंकी विधानसभा, श्री मनोहर लाल पंथ ललितपुर की महरौनी विधानसभा में अभियान के तहत जनसंपर्क करेंगे।
To Write Comment Please Login