
लखनऊ 12 अप्रैल 2025। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस अभियान के तहत गांव, गली व वार्ड में घर-घर दस्तक देकर मोदी सरकार व योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचा रही है। गांव चलो, गली चलो, वार्ड चलो अभियान के अन्तर्गत शनिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बाराबंकी सदर विधानसभा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा ने सीतापुर जिले की महौली विधानसभा, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरूण सिंह ने बदायूं जिले की बिल्सी व बरेली जिले की बिथरी चैनपुर विधानसभा, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कुशीनगर जिले की पड़रौना विधानसभा, श्री ब्रजेश पाठक ने अयोध्या जिले की रूदौली विधानसभा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने सुलतानपुर जिले की इसौली विधानसभा तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने चंदौली जिले की सैयदराजा विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों के साथ संपर्क व संवाद किया।
प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक श्री संजय राय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस अभियान के तहत हर गांव, गली व वार्ड में हर घर तक पहुंचकर मोदी सरकार व योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचा रही है। गांव चलो, गली चलो, वार्ड चलो अभियान के अन्तर्गत रविवार 13 अप्रैल को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री राधामोहन दास अग्रवाल गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद विधानसभा, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर सदर विधानसभा, श्रीमती गुलाब देवी बदायूं विधानसभा, श्री जसवंत सैनी बागपत सदर विधानसभा, श्री मयंकेश्वर शरण सिंह रायबरेली जिले की तिलोई विधानसभा, श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम देवरिया जिले की सलेमपुर विधानसभा में गांव चलो, गली चलो, वार्ड चलो अभियान के तहत घर-घर संपर्क करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां व ऐतिहासिक निर्णय लोक दरबार में लेकर पहुंचेगे।
To Write Comment Please Login