गांव चलो-गली चलो-वार्ड चलो अभियान


10-04-2025
Press Release

लखनऊ 10 अप्रैल 2025। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस अभियान के अन्तर्गत 10 अप्रैल से गांव चलो, गली चलो, वार्ड चलो अभियान जन-जन तक पहुंच रहा है। गुरूवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी लखनऊ, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर, श्री ब्रजेश पाठक लखनऊ महानगर तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने बाराबंकी में सम्पर्क कर केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ जनता से संवाद किया। प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, आयोग-बोर्ड-निगम के अध्यक्ष व सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ता हर दहलीज पर पहुंचकर दस्तक दे रहें है। पार्टी की विचारधारा के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार का लेखा-जोखा लेकर भाजपा हर घर तक पहुंच रही है।
प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक श्री संजय राय ने बताया कि शुक्रवार 11 अप्रैल 2025 को उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक वाराणसी जिला की पिण्ड्रा विधानसभा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह वाराणसी जिला की रोहनियां विधानसभा, केन्द्रीय मंत्री श्री पंकज चौधरी महराजगंज सदर विधानसभा, श्री एसपी सिंह बघेल आगरा महानगर की दक्षिण विधानसभा, श्री कमलेश पासवान देवरिया जिला की रूद्रपुर विधानसभा, प्रदेश सरकार में मंत्री श्री ब्रजेश सिंह गौतमबुद्धनगर जिला की दादरी विधानसभा, श्री नरेन्द्र कश्यप शाहजहांपुर महानगर सदर विधानसभा, श्री बलदेव सिंह ओलख रामपुर जिला की बिलासपुर विधानसभा, श्री कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा, श्रीमती बेबी रानी मौर्य आगरा जिला की ग्रामीण विधानसभा, श्री योगेन्द्र उपाध्याय आगरा दक्षिण विधानसभा, श्री संजय सिंह गंगवार पीलीभीत विधानसभा, श्री संजीव गोड़ सोनभ्रद जिला की ओबरा विधानसभा, श्री दानिश आजाद अंसारी बलिया जिला की फेफना विधानसभा, श्री नितिन अग्रवाल हरदोई विधानसभा, श्रीमती रजनी तिवारी हरदोई जिला की शाहाबाद विधानसभा, श्री राकेश राठौर गुरू सीतापुर विधानसभा, श्री राकेश सचान कानपुर देहात की भोगनीपुर विधानसभा, श्री अजीत पाल कानपुर देहात की सिकन्दरा विधानसभा, श्री रामकेश निषाद बांदा जिला की तिन्दवारी विधानसभा में अभियान के तहत घर-घर सम्पर्क करेंगे।
श्री राय ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजय बहादुर पाठक लखनऊ महानगर, श्रीमती कान्ता कर्दम मेरठ, श्री संतोष सिंह लखनऊ महानगर, श्रीमती नीलम सोनकर प्रयागराज, श्रीमती कमलावती सिंह इटावा, श्री बृज बहादुर रायबरेली, श्रीमती सुनिता दयाल गाजियाबाद, श्री पद्मसेन चौधरी श्रावस्ती, श्री देवेश कुमार हमीरपुर, प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला लखनऊ महानगर, श्रीमती प्रियंका सिंह रावत बाराबंकी, प्रदेश मंत्री श्रीमती मीना चौबे वाराणसी, श्रीमती अंजुला माहौर हाथरस, डॉ. शकुन्तला चौहान मऊ, श्रीमती अनामिका चौधरी प्रयागराज, श्री अमित वाल्मीकि बुलन्दशहर, श्री बसन्त त्यागी बुलन्दशहर, श्री सुरेश पासी अमेठी, श्री अभिजात मिश्रा लखनऊ महानगर एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री संजीव अग्रवाल बरेली जिले में अभियान के तहत घर-घर सम्पर्क करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां जनता के बीच पहुंचाने का काम करेंगे।

To Write Comment Please Login