कांग्रेस आरक्षण की जन्मजात विरोधी-नरेन्द्र कश्यप


19-09-2024
Press Release

आरक्षण का विरोध कर राहुल गांधी पारिवारिक नीति का कर रहे पालन-नरेन्द्र कश्यप।

विशेष रूप से गांधी परिवार की आरक्षण विरोधी पारम्परिक प्रथा को निभा रहे राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू से लेकर इंदिरा, राजीव गांधी तक सभी ने किया आरक्षण का विरोध।

अमेरिका में दिया गया बयान देश के 85 प्रतिशत पिछड़े दलितों का अपमान-नरेन्द्र कश्यप।

लखनऊ 19 सितम्बर 2024। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उ0प्र0 सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप ने गुरूवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी का विदेशी धरती (अमेरिका) पर आरक्षण के विरोध में दिया गया बयान कांग्रेस की कथनी-करनी के बीच का अन्तर स्पष्ट करता है।

श्री नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि कांग्रेस अपने स्थापनाकाल से ही बाबा साहेब द्वारा दिये गए आरक्षण के विरोध में रही है। हम सबको यह ज्ञात होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री नेहरू द्वारा 1961 में मुखर होकर आरक्षण का विरोध किया गया था। उस प्रथा का पालन श्रीमती इन्दिरा गांधी द्वारा मण्डल कमीशन की रिपोर्ट दबाकर एवं राजीव गांधी द्वारा आरक्षण उम्मीदवारों को बुद्धू कहकर भी अपमानित किया गया था। उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी लगातार पिछड़ो और दलितों का अपमान कर रहे है।

श्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि 1953 में बने काका कालेकर कमीशन की रिपोर्ट जो 1955 में सौंपी गयी थी, उसे वर्षों तक दरकिनार कर नजरअंदाज किया।

श्री नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि ज्यादा पुरानी नहीं 34 वर्ष पूर्व की ही बात है।
श्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि मण्डल आयोग का गठन 1978 में पूर्व प्रधानमंत्री, श्री मुरार जी देसाई द्वारा किया गया। और 1980 में रिपोर्ट सौंपी गयी थी तथा 1990 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा मण्डल आयोग की रिपोर्ट को रद्द कर दिया एवं ओबीसी समुदाय को आरक्षण दिए जाने का विरोध किया और कांग्रेस काल में 14 वर्षों तक इस रिपोर्ट की अनदेखी की गयी, इन वर्षों में लम्बे समय तक कांग्रेस की सरकार रही और कांग्रेस द्वारा कोई फैसला नहीं लिया गया।
श्री नरेन्द्र कश्यप ने बताया संविधान की किताब हाथ में लेने से संविधान प्रेमी नहीं हो जाते। जब-जब कांग्रेस की सरकार रही, तब-तब संविधान का चीरहरण इनके द्वारा किया गया है।
श्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार लगातार देश को पिछड़े समाज का प्रधानमंत्री दिया है। जो कार्य कांग्रेस पिछड़े-दलितों के लिए पिछले 70 वर्षों में नहीं कर पायी वे कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार के उपरान्त हुए हैं।
भारतीय संविधान संशोधन-2018 (102) क के अन्तर्गत ओबीसी कमीशन का गठन कर संवैधानिक दर्जा देकर कैबिनेट का दर्जा देना। नीट की परीक्षा में पिछडे़ व अति पिछड़ों को आरक्षण प्रदान करना। सैनिक एवं केन्द्रीय विद्यालयों में 27 प्रतिशत आरक्षण को लागू कराना यह दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है। पिछड़े व अति पिछड़े के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
आज केन्द्र सरकार में 27 ओबीसी सांसदों को मंत्री पद से सुशोभित किया गया है एवं उ0 प्र0 सरकार में 22 ओबीसी समाज के नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
भाजपा आरक्षण की सच्ची हितैशी है एवं भाजपा काल में आरक्षण के खिलाफ कोई भी पार्टी व व्यक्ति विरोध करेगा तो भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मुखर होकर उस पार्टी व व्यक्ति का विरोध करेगा। राहुल गांधी एवं कांग्रेस को संविधान एवं आरक्षण विरोधी नीति से बाज आना चाहिए नही ंतो उसका उसी की भाषा में जवाब भाजपा कार्यकर्ता देंगे।
आरक्षण के विरोध में राहुल गांधी द्वारा दिए गये बयान को लेकर ओबीसी मोर्चा, उत्तर प्रदेश के आंदोलन की तिथि निम्नलिखित हैः-
क्रमांक दिनांक दिन क्षेत्र का नाम जनपद का नाम
1- 20.09.2024 शुक्रवार पश्चिम क्षेत्र एवं ब्रज क्षेत्र समस्त जनपद
2- 21.09.2024 शनिवार उ0प्र0 के समस्त क्षेत्र उ0प्र0 के समस्त महानगर
3- 22.09.2024    रविवार काशी क्षेत्र  एवं कानपुर/बुन्देलखण्ड क्षेत्र समस्त
   जनपद
4- 24.09.2024 मंगलवार अवध क्षेत्र व गोरखपुर क्षेत्र समस्त जनपद
5- 26.09.2024 गुरूवार यू0पी0-दिल्ली बार्डर गाजियाबाद से श्री राहुल गांधी के आवास तक रोष मार्च तथा उनके आवास का घेराव।
 

To Write Comment Please Login