
लखनऊ 16 सितम्बर 2024। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर मंगलवार से भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा प्रारम्भ कर रही है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सेवा पखवाड़ा अभियान के प्रदेश प्रभारी श्री संजय राय ने बताया कि 17 सितम्बर से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत कल 17 सितम्बर को पार्टी पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाएगी। साथ ही प्रदेश में रक्तदान शिविर भी लगाये जायेंगे। श्री राय ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी, प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी एव उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री ब्रजेश पाठक लखनऊ में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। श्री राय ने बताया कि पूरे प्रदेश में आयोजित रक्तदान शिविर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी वाराणसी में रक्तदान शिविर का उदघाट्न करेंगे। स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्रिगण, जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।
प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय ने बताया लखनऊ महानगर में श्री सुरेश कुमार खन्ना (कैबिनेट मंत्री), गोरखपुर महानगर में श्री स्वतंत्र देव सिंह (कैबिनेट मंत्री), मुरादाबाद महानगर में श्री अनिल कुमार (कैबिनेट मंत्री), सहारनपुर महानगर में श्री सुनील शर्मा (कैबिनेट मंत्री), कानपुर देहात में श्री संजय निषाद (कैबिनेट मंत्री), अयोध्या महानगर में श्री सूर्य प्रताप शाही (कैबिनेट मंत्री), रायबरेली में श्री राकेश सचान (कैबिनेट मंत्री), गोण्डा में श्री दारा सिंह चौहान (कैबिनेट मंत्री), उन्नाव में श्री धर्मपाल सिंह (कैबिनेट मंत्री), आगरा महानगर में श्री जयवीर सिंह (कैबिनेट मंत्री), हाथरस में श्रीमती बेबीरानी मौर्य (कैबिनेट मंत्री), कासगंज में श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी (कैबिनेट मंत्री), जौनपुर में श्री ए.के. शर्मा (कैबिनेट मंत्री), सुल्तानपुर में श्री ओम प्रकाश राजभर (कैबिनेट मंत्री), कानपुर देहात में श्री संजय निषाद (कैबिनेट मंत्री), बांदा में श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी‘ (कैबिनेट मंत्री), आजमगढ में श्री अनिल राजभर (कैबिनेट मंत्री), बस्ती में श्री आशीष पटेल (कैबिनेट मंत्री), गोरखपुर जिला में श्री कमलेश पासवान (कैबिनेट मंत्री) सेवा पखवाडा के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होगे।
श्री संजय राय ने बताया कि सम्भल में श्री धर्मवीर प्रजापति (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार), सीतापुर में श्री जेपीएस राठौर (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार), हरदोई में श्री असीम अरूण (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार), हापुड़ में श्री कपिल देव अग्रवाल (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार), प्रतापगढ में श्री दयाशंकर सिंह (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार), कौशाम्बी में श्री दिनेश प्रताप सिंह (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार), लखीमपुर में श्री नितिन अग्रवाल (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार), बुलन्दशहर में डॉ. अरुण सक्सेना (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार), मैनपुरी में श्री नरेन्द्र कश्यप (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार), बदायूं में श्रीमती गुलाबो देवी (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार), बागपत में श्री जसवंत सैनी (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार), अमरोहा में श्री केपी मलिक (राज्यमंत्री), बलिया में श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु‘ (राज्य मंत्री), मुजफ्फरनगर में श्री सोमेन्द्र तोमर (राज्य मंत्री), शामली में श्री दिनेश खटिक (राज्य मंत्री), औरैया में श्रीमती प्रतिभा शुक्ला (राज्यमंत्री), नोएडा महानगर में कुंवर बृजेश सिंह (राज्यमंत्री), फतेहपुर में श्री अजीत पाल (राज्यमंत्री), कन्नौज में श्रीमती रजनी तिवारी (राज्यमंत्री), ललितपुर में श्री दानिश आजाद अंसारी (राज्यमंत्री), चित्रकूट में श्री मनोहर लाल (राज्यमंत्री), हमीरपुर में श्री रामकेश निषाद (राज्य मंत्री), जालौन में श्री संजय गंगवार (राज्यमंत्री), महोबा में श्री राकेश राठौर (राज्य मंत्री), बाराबंकी में श्री सुरेश राही (राज्यमंत्री), संतकबीर नगर में श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम (राज्य मंत्री), चन्दौली में श्री संजीव कुमार ‘संजय गोड‘ (राज्य मंत्री), अमेठी में श्री सतीश चन्द्र शर्मा (राज्य मंत्री), पीलीभीत में श्री बलदेव सिंह ओलख (राज्यमंत्री) सेवा पखवाडा के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होगे।
प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय ने बताया गाजियाबाद महानगर में श्रीमती कान्ता कर्दम (प्रदेश उपाध्यक्ष), मेरठ जिला में श्री सत्यपाल सैनी (प्रदेश उपाध्यक्ष), श्रावस्ती में श्री पद्मसेन चौधरी (प्रदेश उपाध्यक्ष), इटावा में श्रीमती कमलावती सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष), गोरखपुर महानगर में श्री सलिल विश्नोई (प्रदेश उपाध्यक्ष), मऊ में डा. धर्मेन्द्र सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष), फिरोजाबाद जिला में श्री ब्रज बहादुर (प्रदेश उपाध्यक्ष), आंवला में श्री दिनेश कुमार शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष), बहराइच में श्री त्रयम्बक त्रिपाठी (प्रदेश उपाध्यक्ष) व लखनऊ जिला में श्री संजय राय (प्रदेश महामंत्री), अम्बेडकर नगर में श्रीमती प्रियंका सिंह रावत (प्रदेश महामंत्री), अमरोहा में डॉ चन्द्र मोहन (प्रदेश मंत्री), लालगंज में श्रीमती शकुन्तला चौहान (प्रदेश मंत्री), मछलीशहर में श्रीमती अनामिका चौधरी (प्रदेश मंत्री), प्रयागराज यमुनापार श्री अभिजात मिश्र (प्रदेश मंत्री), फिरोजाबाद महानगर में श्री विजय शिवहरे (प्रदेश मंत्री), मथुरा जिला में श्री डीपी भारती (प्रदेश मंत्री), अलीगढ जिला में सुश्री पूनम बजाज (प्रदेश मंत्री), बरेली जिला में श्रीमती अमित वाल्मीकि (प्रदेश मंत्री), सहारनपुर जिला में श्री सतेन्द्र सिसोदिया (क्षेत्रीय अध्यक्ष), बलरामपुर में श्री कमलेश मिश्रा (क्षेत्रीय अध्यक्ष) महराजगंज में श्री सहजानंद राय (क्षेत्रीय अध्यक्ष) मीरजापुर में श्री दिलीप पटेल (क्षेत्रीय अध्यक्ष), झांसी महानगर में श्री प्रकाश पाल (क्षेत्रीय अध्यक्ष), आगरा जिला में श्री दुर्विजय शाक्य (क्षेत्रीय अध्यक्ष) सेवा पखवाडा के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होगे।
To Write Comment Please Login