
लखनऊ 19 अक्टूबर 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण कर उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं उपमुख्यमंत्री द्वय श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री ब्रजेश पाठक को अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उत्थान हेतु समर्पित भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण कर उन्हें मंगलकामनाएं दी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला, श्री अनूप गुप्ता एवं श्री रामप्रताप सिंह चौहान भी साथ रहे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बनकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने हेतु अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता अवश्य सुनिश्चित करें। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण की भावना से निरंतर देश व प्रदेश की सेवा कर रही भाजपा “विकसित भारत” के सपने को साकार करने के लिए अनवरत प्रयासरत है।

श्री चौधरी ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर अटूट मजबूती प्रदान करने के साथ ही जन-जन को राष्ट्रवादी विचारधारा और माँ भारती की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।

To Write Comment Please Login