प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि गन्ना किसानों की सच्ची हितैषी भाजपा ही है


by Shri Bhupendra Singh Chaudhary -
18-10-2024
Press Release

लखनऊ 18 अक्टूबर 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि गन्ना किसानों की सच्ची हितैषी भाजपा ही है। इसका सुखद परिणाम भाजपा को गन्ना समिति एवं चीनी मिल संघ के चुनावों में मिला है। गन्ना किसानों के हित के लिए तत्पर भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर प्रदेश के किसानों ने जीत की मुहर लगाई है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश में 9 वर्ष बाद हुए चुनाव हुए है। जिसमें पहली बार बड़ी संख्या में भाजपा के उम्मीदवार जीत कर आये हैं। प्रदेशभर में सहकारी गन्ना विकास समिति एवं चीनी मिल संघ चुनाव में भाजपा ने अपना परचम फहराया है। सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव में 151 में 148 सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए है। यह जीत ऐतिहासिक है और अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

श्री चौधरी ने कहा कि सहकारी चीनी मिल संघ के चुनाव में सभी 25 स्थानों पर भाजपा को विजयश्री मिली। चुनाव से पूर्व में डेलिगेट व संचालक का चुनाव हुआ हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के हजारों की संख्या में डेलीगेट व 1500 से अधिक डायरेक्टर निर्वाचित हुए हैं। गन्ना समिति के चुनाव की प्रक्रिया 23 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चली है। उन्होंने कहा कि इनमें प्रतिष्ठित मेरठ, रामपुर, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर सहित सभी जिलों में सहकारी गन्ना समितियों में भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए है।

श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने ही गन्ना किसानों का सर्वाधिक भुगतान किया है। विगत सरकारों के बकाये भी भाजपा सरकार ने चुकाए हैं। योगी सरकार ने 2 लाख करोड़ से ज्यादा का गन्ना मूल्य का भुगतान किसानो को किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने दो दिन पहले ही रबी की छह प्रमुख फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी की है। इसमें गेहूं के लिए एमएसपी में 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इसे 2,275 रुपये से बढा़कर 2,425 रुपये किया गया है। इसी तरह सरसों में 300 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसका एमएसपी अब 5,950 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। चने के लिए एमएसपी 210 रुपये बढ़ाकर 5,650 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। मसूर के एमएसपी में प्रति क्विंटल 275 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सूरजमुखी के एमएसपी में प्रति क्विंटल 140 रुपये और जौ के एमएसपी में 130 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा किया गया है।

श्री चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के किसान हितैषी निर्णयों का असर नीचे तक हो रहा है। सपा-बसपा ने किसानों के साथ छल ही किया है, भाजपा सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी है। गन्ना समितियों के चुनाव परिणाम इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं। चुनावों में किसानों ने भाजपा को जबरदस्त समर्थन दिया है। गन्ना एवं चीनी मिल समितियों के निर्वाचित प्रतिनिधि सरकार चीनी मिलों व किसानों के मध्य पुल का काम करेंगे व किसानों का सहयोग करेंगे। अब भारतीय जनता पार्टी सहकारिता के सभी क्षेत्रों में प्रभावी है और विपक्ष का सफाया हो गया है। भाजपा के कार्यकर्ता सेवा भाव से काम करते है और इस क्षेत्र में भी किसानों की सहायता करेगें।
श्री चौधरी ने किसानों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि गन्ना समिति चुनाव के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री श्री राम प्रताप सिंह चौहान सहित उनकी पूरी टीम तथा भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई एवं कृषक मतदाताओं को धन्यवाद सहित आभार व्यक्त करता हूं। सभी के प्रयासों से भाजपा को इतना विशाल बहुमत प्राप्त हुआ हैं।
पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा और कांग्रेस हताशा में है। मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव समय से सम्पन्न न हो इसके लिए सपा और कांग्रेस लगातार प्रयास कर रहे है। भाजपा की प्रदेश की सभी 10 सीटों के उपचुनाव को लेकर पूरी तैयारी है और भाजपा सभी 10 सीटों को जीतेगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा मुखिया की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। सपा प्रमुख लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों को बरगलाने का काम करते है। वहीं दूसरी ओर सपा ने अपने सांसद व अधिवक्ता सभा के सदस्यों के द्वारा कोर्ट में जाकर मिल्कीपुर विधानसभा का उपचुनाव समय पर किये जाने को लेकर अड़ंगा लगाने का काम किया है। इससे साबित होता है कि समाजवादी पार्टी डरी हुई है और वह किसी भी तरह मिल्कीपुर का चुनाव टालने की कोशिश कर रही है।

श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे जोश में चल रहा है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से व्यापक जनसंपर्क कर रहे हैं और पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव और शहर-शहर जाकर जनसमर्थन जुटा रहे हैं।

To Write Comment Please Login