
लखनऊ 14 अगस्त 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस स्वाधीनता का उत्सव मनाने का दिन है। स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र को आर्थिक, सामरिक एवं सांस्कृतिक समृद्धि के साथ देश की एकता और अखण्डता को अक्षुण्य बनाये रखने के संकल्प का भी दिन है। अमरबलिदानियों ने अपने रक्त से आजादी की अमर गाथा लिखी है। देश की स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रनायको ने मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व अर्पित किया है। स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी अमर बलिदानियों को कृतज्ञ नमन करते हुए उनके द्वारा प्रशस्त मार्ग के अनुसरण का संकल्प लेते है।
To Write Comment Please Login