
लखनऊ 20 अगस्त 2024। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, पूर्व अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख एवं अवध प्रान्त के पूर्व प्रान्त प्रचारक श्री बालकृष्ण जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, पूर्व अखिल भारतीय सह व्यवस्था प्रमुख एवं अवध प्रान्त के पूर्व प्रान्त प्रचारक श्री बालकृष्ण जी का निधन अत्यंत दुखदायी है। ईश्वर गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोकाकुल स्वयंसेवको व परिजनों को विपदा की घड़ी में संबल प्रदान करे।
To Write Comment Please Login