
लखनऊ 21 अगस्त 2024। भारतीय जनता पार्टी के 1 सितम्बर से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश मे कल 22 अगस्त से जिला स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी कल 22 अगस्त को सीतापुर जिले में आयोजित सदस्यता कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों को सम्बोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश मिश्रा भी मौजूद रहेंगे।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 22, 23 व 24 अगस्त को जिला स्तर सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी व क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश मिश्रा सीतापुर में जिला स्तरीय कार्यशाला में मार्ग दर्शन करेंगे। जबकि 22 अगस्त को प्रदेश महामंत्री श्री संजय राय व प्रदेश मंत्री श्री शंकर लाल लोधी हरदोई, प्रदेश मंत्री श्री अभिजात मिश्रा व एमएलसी श्री अवनीश सिंह बाराबंकी, ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री दुर्विजय सिंह शाक्य आगरा महानगर, कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल व क्षेत्रीय महामंत्री श्री संत बिलास शिवहरे झांसी जिला, जिला प्रभारी व एमएलसी श्री अशोक कटारिया मथुरा जिला व महानगर, जिला प्रभारी श्री देवेन्द्र चौधरी बरेली जिला, जिला प्रभारी श्री अनिल चौधरी मैनपुरी, जिला प्रभारी श्रीमती रंजना उपाध्याय फतेहपुर, क्षेत्रीय महामंत्री श्री नागेन्द्र सिकरवार बरेली महानगर में आयोजित जिला स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला को सम्बोधित करेंगे।
To Write Comment Please Login