संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर की जयन्ती


14-04-2025
Press Release

लखनऊ 14 अप्रैल 2025। भारतीय जनता पार्टी ने संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर की जयन्ती को बूथ स्तर पर मनाकर बाबा साहेब को कृतज्ञ नमन किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सहारनपुर के गढ़ी मलूक आम्बेडकर पार्क, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने लखनऊ पूर्वी विधानसभा के बूथ संख्या 292 पर तथा भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अभिनव प्रकाश व अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचन्द्र कनौजिया ने राजधानी लखनऊ के प्रेरणा स्थल पर संविधान निर्माता बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, महान समाजसुधारक, समतामूलक समाज के प्रणेता एवं भारत रत्न से सुसज्जित बाबा साहेब डा. भीम राव आम्बेडकर की जयन्ती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। बाबा साहेब न्याय व समता पर आधारित समाज के लिए सदैव प्रत्यनशील रहे। उनके महान व्यक्त्वि एवं जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव आम्बेडकर जी के सपनों को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। विगत एक दशक में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। एससी एक्ट को मजबूती मिली है। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन योजना, उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न योजनाएं गरीबों के जीवन को खुशहाल बनाने में कारगर साबित हुई। गरीबों का उत्थान ही डा. भीमराव आम्बेडकर का सपना था।

श्री चौधरी ने कहा कि 2020 में मोदी सरकार ने डा. भीम राव आम्बेडकर की जयन्ती को केन्द्र सरकार के सभी विभागों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया। भाजपा का उद्देश्य डा. भीम राव आम्बेडकर जी के सपने को आगे बढ़ाना है। अगर कांग्रेस और उसका ईको सिस्टम यह सोचता है कि कांग्रेस द्वारा किये गए डा. भीम राव आम्बेडकर जी के अपमान को वह छुपा लेंगे और दुर्भावना पूर्ण झूठ फैलाकर अपने बुरे कर्मो को ढक लेगें तो यह उनकी भूल है। डा. भीम राव आम्बेडकर को कांग्रेस और कांग्रेस के नेताओं ने अपमानित करने का लगातार काम किया था और लगातार उन्हें दो-दो चुनाव हरवाने का काम भी किया। बाबा साहेब को भारत रत्न न देना, सेंट्रल हॉल में उनका चित्र नहीं लगने देना, यह सब कांग्रेस की बाबा साहेब के प्रति दुर्भावना है। श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने बाबा साहेब डा. भीम राव आम्बेडकर जी से जुडे स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करके बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने बाबा साहेब डा. भीम राव आम्बेडकर की जयन्ती पर नमन करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता के शिल्पकार, संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीम राव आम्बेडकर की जयन्ती पर कोटिशः नमन। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरक है। बाबा साहेब ने सदैव गरीब, वंचित, शोषित वर्ग के सामाजिक, आर्थिक उत्थान व राजनैतिक भागीदारी के लिए संघर्ष किया और उनको न्याय दिलाने का काम किया। बाबा साहेब का विचार था कि जब तक देश का गरीब, वंचित, शोषित वर्ग आर्थिक व सामाजिक रूप से संपन्न होकर देश के विकास की मुख्यधारा से नहीं जुडे़गा, तब तक देश सही अर्थों में उन्नति नहीं कर सकता है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार की प्रत्येक योजना गरीब, वंचित, शोषित व्यक्तियों की आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक उन्नति के लिए समर्पित है। बाबा साहेब के द्वारा प्रशस्त मार्ग का अनुसरण करते हुए मोदी जी ने देश की मुख्यधारा में पीछे रह गये लोगों की उन्नति के संकल्प के साथ ही आत्मनिर्भर विकसित भारत का संकल्प लिया है।

प्रदेश महामंत्री एवं संविधान निर्माता, भारत रत्न डा. भीम राव रामजी आम्बेडकर सम्मान अभियान के प्रदेश संयोजक श्री राम प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह तथा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य समेत पार्टी के सभी पदाधिकारियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, आयोग-बोर्ड-निगम के अध्यक्ष व सदस्यों सहित सभी जनप्रतिनिधियों, भाजपा के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों के साथ संविधान निर्माता को मार्ल्यापण करके नमन किया। प्रदेश में सभी बूथों पर संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमाओं व चित्रों पर माल्यार्पण के साथ ही संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। भाजपा 13 अप्रैल से प्रारम्भ हुआ संविधान निर्माता, भारत रत्न डा. भीम राव रामजी आम्बेडकर सम्मान अभियान 25 अप्रैल तक चलाएगी और बाबा साहेब के विचारों को लेकर जन-जन तक पहुंचेगी।

To Write Comment Please Login