उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने शुक्रवार को पार्टी के राज्यमुख्यालय पर प्रेस वार्ता की


by Shri Brajesh Pathak -
19-04-2024
Press Release

लखनऊ 19 अप्रैल 2024। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने शुक्रवार को पार्टी के राज्यमुख्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पहले चरण का चुनाव समाप्त हुआ है, वोटिंग के रुझान बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से एक बार फिर वापसी करने जा रही है। जनता जनार्दन को मोदी जी के नेतृत्व के प्रति अपना अपार समर्थन देने के लिए हृदय से आभार। आज मतदान के समय जनता जनार्दन का उत्साह देखने के लायक़ था, मोदी जी को पुनः सेवा करने के लिए जनता ने चुन लिया है। भाजपा पहले चरण की सभी आठ सीटों को भारी अंतर से जीत रही है क्योंकि गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का समर्थन भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि आज पश्चिम से जो लहर चली है वह मतदान के अंतिम चरण तक सुनामी में बदल जाएगी और भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतकर इतिहास रचेगी।

उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने कहा कि भ्रष्टाचारी और आतताई गठबंधन को जनता जीरो पर आउट करने जा रही है। मोदी जी ही मैच फिनिशर हैं उन्होंने विपक्षियों का अभी से सूपड़ा साफ़ कर दिया है। सपा बसपा और कांग्रेस इस चुनाव में पूरी तरह से साफ़ हो चुकी हैं। वे जनता द्वारा नकारी जा चुकी हैं। इस बार के चुनाव में जनता ने जातिवाद की दीवारें तोड़कर सुरक्षा, सुशासन और विकास को मुद्दा बनाया और समाज को जाति, मत, मजहब के नाम पर बांटने की विपक्ष की कोशिशों को फेल करने का काम किया है। पहले चरण की पोलिंग से साफ़ है कि जनता ने देश को कांग्रेस मुक्त और प्रदेश को सपा और बसपा से मुक्त करने के लिए ईवीएम का बटन जोर से दबाया है। 2014 और 2019 की तरह फिर से पश्चिम यूपी में कमल का फूल खिलेगा और आने वाले चरणों में भाजपा को जनसमर्थन और भी पुष्ट होता जाएगा। हम 80 की 80 सीटों को जीतने में सफल रहेंगे।

To Write Comment Please Login